Big NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : चार धाम यात्रा स्थगित, तय समय पर खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर है। जी हाझ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश में चार धाम की यात्रा रहेगी स्थगित। कपाट अपने नियमित समय पर खुलेंगे लेकिन लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूजा-अर्चना नियमित समय पर की जाती रहेगी।

बता दें कि आज चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ी बैठक बुलाई थी। बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। वहीं इस फैसले से चारधाम यात्रियों के व्यापारियों में उदासी छा गई है  क्योंकि चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से ही उनकी कमाई होती थी और उनका घर परिवार चलता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें