National

भारत के लिए ऐतिहासिक आज का दिन, शाम छह बजे चंद्रमा की सतह पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

आज की शाम भारत के लिए काफी खास है क्योंकि आज चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। पुरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे लैंडर और रोवर से युक्त लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग कर सकता है।

आखिरी 20 मिनट सबसे चुनौतीपूर्ण

आज हर कोई इस खास पल का इंतजार कर रहा है। देश भर के मंदिरों में इस मिशन के सफल होने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्तवपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं। 

ब्रिक्स समिट के बीच से देखेंग पीएम लैंडिंग

वहीं देश के पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली ब्रिक्स समिट के बीच से ही जुड़ेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखेंगे और वैज्ञानिकों से बात भी करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें