चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बतौर सीएम नायडू ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। नायडू सरकार में टीडीपी से 21, जनसेना से दो और बीजेपी से एक को मंत्री बनाया जा रहा है।
अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी
बता दें कि नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होनें यह भी कहा कि उन्होनें दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।
175 में से 135 सीटें जीतीं
आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा की भी आठ सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईसआरसीपी महस 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरी थीं।