- Advertisement -
चंडीगढ़ में एक बेहद भयावह हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 13 बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा जब हुआ उस समय बच्चे पेड़ के नीचे लंच कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित एक स्कूल में एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और 13 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
- Advertisement -
देहरादून। ED अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, घर में लटकता मिला शव
बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे, वहीं कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। तभी कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स घबराकर स्कूल पहुंचे।
बताया जा रहा है कि उस समय छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे थे। कुछ बच्चे लंच भी कर रहे थे, तभी विशालकाय पेड़ अचानक गिरा। इस पेड़ की चपेट में कई बच्चे आकर दब गए इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल्दी से पुलिस को मौके पर पहुंची। साथ ही बचाव दल ने पेड़ के नीचे दबे और फंसे बच्चों को निकाला। कई बच्चों को पास के निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।