Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। जी बता दें कि आज से मौसम का मिजाज कुछ बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और साथ ही ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

आपको बता दें किउत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिल रही है औऱ रात को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को मौसम करवट बदल सकता है। मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिलने के साथ तेज हवा चल सकती हैं। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पहाड़ों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। देहरादून में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.8 और 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य के आसपास है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें