UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के इन छह जिलों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में मिलेगी गर्मी से निजात, पढ़ें अपडेट

प्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल अपनी करवट बदल रहा है। उत्तराखंड के छह जिलों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छह जनपदों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। जबकि अन्य मैदानी जनपदों में गर्मी से कुछ हद तक निजात मिलेगी।

इसके अलावा रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें