UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

इन छह जिलों में बारिश के आसार, मानसून पर बड़ी अपडेट, पढ़ें कब होगी प्रदेश में एंट्री

प्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के छह जनपदों में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन छह जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ जगहों पर तेज गर्जना के साथ साथ बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में देरी से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग क निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार प्रदेश में मानसून चार से पांच दिन देरी से आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें