UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज छह जिलों में बारिश के आसार, कल से दून में चढ़ेगा पारा, कैसा रहेगा 20 जून तक मौसम, पढ़ें अपडेट

प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के साथ तेज गर्जना और झोंकेदार, हवा चलने चलने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के छह जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह से आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए हुए हैं।

इन छह जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

कल से दून में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के घरों में रहने की हिदायत दी है। हालांकि राजधानी देहरादून में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। तीन जून से देहरादून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है।

20 जून तक तेज गर्मी के आसार

इस साल मार्च, अप्रैल और मई माह में कई बार मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ी जनपदों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई तेज बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन अब तीन से 20 जून तक देहरादून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

सामान्य से कई गुना हुई इस तीन माह में बारिश

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है। जबकि इस साल यह आंकड़ा सामान्य से कई गुना अधिक रहा है। एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 24 से 31 मई तक सिर्फ देहरादून में 35.9 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य तौर पर 11.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें