UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 38 पहुंचा

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज यानि की मंगलवार को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आज का मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 38 पहुंचा

बता दें राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 रहेगा। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी।

देरी से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा। भारत में गुरूवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जबकि उत्तराखंड में इस साल मानसून पांच दिन देरी से आएगा। विक्रम सिंह के अनुसार अगर सामान्य रूप से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 या 25 जून तक आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें