UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश के इन सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के सात जिलों में आज यानि की 11 जून को बारिश और ओलवृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन सात जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज का मौसम खराब रहेगा। राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

देरी से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा। भारत में गुरूवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जबकि उत्तराखंड में इस साल मानसून पांच दिन देरी से आएगा। विक्रम सिंह के अनुसार अगर सामान्य रूप से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 या 25 जून तक आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें