National

फिर करवट लेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, पढ़ें यहां

दिल्ली-एनसीआर में हर रोज मौसम बदल रहा है। दिन में धूप की वजह से तापमान में इजाफा हो जाता है तो वहीं सुबह और शाम को तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। इसका परिणाम यह है कि अचानक से ठंड बढ़ जाती है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम करवट लेगा।

दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार

आईएमडी ने बताया कि राजस्थान में साइक्लोनिक टर्फ बने होने के कारण शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन भर आकाश में हल्के-फुल्के बादल छाए रहे हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं अब सोमवार की रात दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

वहीं आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सर्द हवाओं की वजह से 26 फरवरी तक सुबह दिल्ली एनसीआर में फिर ठंड का अहसास होगा। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें