राजनीति के चाणक्य शरद पवार का आज जन्मदिन, पीएम ने दी बधाई, जानें कैसे बने अनुभवी विधायक

राकांपा के नेता शरद पवार का आज 83वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बधाई देते हुए लिखा, श्री शरद पवार जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।
सबसे अनुभवी विधायकों में से एक है शरद
बता दें कि शरद पवार देश के सबसे अनुभवी विधायकों में से एक हैं। शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रुप में कार्य किया है और राजनीतिक प्रतिद्वंदता के बावजूद पार्टी लाइनों के नेताओं के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। राकांपा नेता शरद पवार ने 1999 में एनसीपी की स्थापना की। वह 27 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने। महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होने रक्षा मंत्री के रुप में भी कार्य किया। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में कृषि मंत्री थे।
कांग्रेस से बाहर होने के बाद की एनसीपी की स्थापना
शरद पवार ने कांग्रेस से बाहर होने के बाद की एनसीपी की स्थापना की। उन्होनें, तारिक अनवर और पीए संगमा ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस कार्य समिति में विद्रोह कर दिया, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया। महाराष्ट्र, गोवा, मेघालय और मणिपुर राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद एनसीपी ने जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता हासिल की। हालांकि, इस साल इसने यह टैग खो दिया।
शरद पवार को चाणक्य भी कहते हैं
बता दें कि शरद पवार ग्रामीण महाराष्ट्र से हैं और राजनीतिक हलकों में उन्हें कभी-कभी चाणक्य भी कहा जाता है। उन्होनें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के बीच गठबंधन, महाविकास अघाड़ी के गठन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई।