Big NewsChampawat NewsUttarakhand

चंपावत: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ छह माह से कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

चंपावत जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र मे शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के साथ छह माह से कर रहा था दुष्कर्म

लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि लोहाघाट थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। किशोरी ने बताया कि उसी के गांव के रहने वाला 25 वर्षीय युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके साथ ही किशोरी के परिवार को बदनाम करने की लगातार धमकी दे रहा था।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

एसओ खत्री ने बताया नाबालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को 5/6 पोक्सो अधिनियम, 376(3), 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसओ खत्री ने बताया की पुलिस ने आरोपी कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें