Champawat NewsHighlightUttarakhand

चंपावत। आश्रम में रहने वाले बाबा ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

champawat news baba suicide

चंपावत के पाटी तहसील में एक आश्रम में रहने वाले एक बाबा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि चंपावत के पाटी तहसील के वारसी गांव में बने एक आश्रम बना हुआ है। यहीं पाताल रुद्रेश्वर गुफा भी है। इस आश्रम में सौरभ तिवारी उर्फ ध्यान योगी नाम के ओशो पंथी बाबा रहते थे। गांव के प्रधान खीमानंद जोशी ने पुलिस को सूचना दी कि बाबा ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरु की।

बाबा ने गुफा के बाहर बने बॉथरूम में जाकर खुद को 315 बोर के तमंचे से गोली मारी। बाबा के पास से सुसाइड नोट के साथ-साथ तमंचा के चेंबर में कारतूस का खोखा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  लोहाघाट भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह भी पता लगाया जाएगा की बाबा के पास तमंचा कहां से आया।

वहीं इस मामले में प्रापर्टी का विवाद भी सामने आ रहा है। बाबा के शिष्य के मुताबिक बाबा के काफी आश्रम हैं। जिसमें से एक आश्रम नेपाल में भी है। शिष्य ने बाबा कि कई जगह प्रॉपर्टी होने की बात भी कही। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें