HighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली : थराली पुलिस और SOG के हत्थे चढ़े दो तस्कर, 2 लाख 42 हजार की चरस बरामद

चमोली की थराली पुलिस और एसओजी ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो तस्करों को थराली पुलिस ने देवाल मोटर मार्ग पर अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया. तस्करों के पास से 1 किलो 513 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अवैध चरस की अनुमानित लागत दो लाख 42 हजार बतायी गई है। पकड़े गये अभियुक्तों के विरूद्ध थाना थराली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं एसपी चमोली श्वेता चौबे ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया है।

बता दें कि एसओजी पुलिस टीम ने बुधवार को हॉस्पिटल तिराहा देवाल रोड के पास मुखबिर की सूचना और चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाये गये। जिसे एसओजी और पुलिस टीम की ओर से रोक कर नाम पता पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व. किशन सिंह नेगी और खीमानन्द जोशी पुत्र मायाराम जोशी दोनो निवासी निवासी सुनला, थराली बताया। दोनों की तलाशी लेने पर 706 ग्राम और 807 ग्राम कुल एक किलो 513 ग्राम चरस बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख 42 हजार आंकी गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थराली मेंएनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक की ओर से उत्साहवर्धन के लिए टीम को ढाई हजार रूपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनोज नेगी, सिपाही रविकांत आर्या, यतेंद्र, महेंद्र सिंह शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें