Big NewsDehradun News

चमोली में ग्लेशियर टूटने के मामले का PM मोदी ने लिया संज्ञान, CM ने दी जानकारी

देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को फोन कर नीति घाटी में सुमना गांव के निकट ग्लेशियर टूटने की घटना कर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पूरी जानकारी लेकर घटना पर चिंता जाहिर की। साथ ही घटना में मृतक लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। वहीं बता दें कि अमित शाह ने भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

बता दें कि इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही 300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें