Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

चमोली जल प्रलय : यहां से एक और शव बरामद, अब तक कुल 55 की मौत

CHAMOLI APDA

चमोली : चमोली हादसे को आज 9वां दिन है। 9वें दिन भी टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी है। बता दें कि सोमवार  दोपहर तक 54 शव बरामद किए गए थे जो कि टनल से मिले थे। आज टनल से तीन शव बरामद हुए हैं। वहीं एक और शव किसी अन्य इलाके से बरामद हुआ है। इसकी सूचना सूचना विभाग ने दी है।

सूचना विभाग के अनुसार आज एक शव मैठाणा बगड़ में बरामद किया गया है। आज दोपहर तक तपोवन सुरंग से तीन और मैठाणा से एक शव बरामद हो चुका है। अब कुल मृतकाें की संख्या 55 हाे गई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक आपदा के बाद जितने शव मिले हैं उनमें से 29 शवों की पहचान कर ली गई है बाकियों की शिनाख्त की जा रही है।रैणी गांव से आज कोई शव नहीं मिला है। अब तक कुल 55 परिजनों के डीएन सैम्पल शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए गए हैं। बता दें कि अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर किए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें