Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली ब्रेकिंग : स्वीट शॉप और होटल में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

devbhoomi news

चमोली : बड़ी खबर चमोली से है। बता दें कि चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान और एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दो दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बता दें कि ये आगजनी चमोली के मुख्य बाजार में हुई है। फिलहाल आग लगने की वजह सिलेंडर फटना बताया जा रहा है लेकिन ये अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली मुख्य बाजार के होटल में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ भी सामान दुकानदार नहीं बचा सके। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर राख हो चुका था। भीषण आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर आग कैसे लगी और कितना नुकसान दुकानदारों का हुआ है।

https://youtu.be/1B56PHjMJgY

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें