Big NewsHighlightJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

चमोली हादसा : रविवार को दोपहर तक मिले 12 शव, 1 रुद्रप्रयाग से बरामद, कुल 50 की मौत

CHAMOLI APDA

चमोली : चमोली में आई जल प्रलय में कुल 206 लोग लापता हो गए थे जिसमे से 50 के शव बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि टीमों का रेस्क्यू जारी है। वहीं आज रविवार को टनल में 5 शव बरामद हुए हैंय़ वहीं रैंणी गाँव में 6 शव मिले।रुद्रप्रयाग में 1 शव बरामद हुआ। वहीं इसके बाद रविवार दोपहर तक कुल 12 शव बरामद हो चुके हैं। लगातार शव मिलने से अब लापता लोगों के परिवार वालों की आस टूटने लगी है। आपदा के बाद अब तक कुल बरामद शवों की संख्या 50 हो गई है। जैसे जैसे शव मिल रहे हैं वैसे वैसे परिवार वालों की आस टूटने लगी है।

तपोवन अपडेट

टनल में 5 शव, रेणी गाँव में 6 शव, रुद्रप्रयाग में 1 शव

दोपहर तक कुल 12 शव बरामद

कुल प्राप्त शवों की संख्या 50 हुई

टनल के बाहर आपदा के दौरान लापता लोगों के परिजन डटे हुए थे लेकिन अब उनकी आस धीरे धीरे टूट रही है। उन्हें उम्मीद थी कि टनल के अंदर लोग जिंदा होंगे और वापस लौटेंगे लेकिन जैसे जैसे शव बरामद हो रहे हैं लापता लोगों के परिवार वालों की आस टूट रही है। जानकारी मिली है कि इस टनल में अभी करीब 32 लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम और परिवार वाले अभी भी उनके जिंदा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

जानकारी मिली है कि टीम टनल में 130 मीटर तक पहुंच चुकी है। इस टनल से लगी एक सुरंग में शुक्रवार और शनिवार को होल किया गया है। इसका मुहाना 75 मिमी चौड़ा है। अब कोशिश इसे 300 मिमी चौड़ा करने की है ताकि कैमरा और पानी बाहर फेंकने वाला पाइप इन्स्टॉल किया जा सके। आपदा के बाद कुल 206 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें