National

नदी में नहाने गए मामा-भांजा, 21 साल के युवक की डूबने से मौत

1 kill in accident

चंबा : 21 वर्षीय युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला का है। मिली जानकारी के मुताबिक मामा-भांजा लोहाली खड्ड में नहाने गए थे। पानी के तेज बहाव में 21 वर्षीय मामा डूब गया।

हिमाचल, चंबा के खड्ड में युवक को डूबता देख लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से युवक को पानी से बाहर निकाला और तुरंत समोट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घेषित कर दिया। मृतक के पिता ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है।  एसपी चंबा अरुल कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें