HighlightUttarakhand Chamoli News

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की CS से मुलाकात, बताया किस दिन खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के लिए कुछ ही दिन का समय शेष है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है। इसके साथ ही आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

बता दें गुरुवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे।

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की CS से मुलाकात

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। बता दें ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें