National

जी20 शिखर सम्मेलन के बहाने चुनावी कार्यक्रम चला रही केंद्र सरकार, कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जी20 शिखर सम्मेलन के बहाने चुनावी कार्यक्रम चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि महत्तवपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जी20 सम्मेलन के बहाने राजनीति करने और चुनावी कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने लिखा कि जी 20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपियन यूनियन इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक 17 देशों में बारी-बारी से जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है और अब भारत का नंबर हैं।

जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां इसे लेकर जिस तरह से चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी दूसके देश में नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

जनता का ध्यान भटके, पीएम कर रहे इवेंट

वहीं उन्होनें कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए जयराम रमेश ने लिखा कि 5 अप्रैल 2014 को नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें