UttarakhandBig NewsNarendra Modi News

केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम धामी ने जताया आभार

प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से लगभग 450 मार्ग बाधित है। प्रदेश में अत्यधिक बारिश से काफी नुकसान भी हुआ। जिसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य को आपदा से निकालने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया है।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

केंद्र सरकार ने बीते बुधवार को आपदा प्रभावित राज्यों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रदेश को केंद्र सरकार की तरफ से 413 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। ये राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है।

आपदा से निपटने में मिलेगी मदद

वित्त मंत्रालय ने कहा कि देशभर में भारी बारिश के मद्देनजर दिशानिर्देशों में ढील दी गई है। आपदाग्रस्त राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में धनराशि जारी कर दी गई है। केंद्र की ओर से जारी की गई राशि से आपदा से निपटने में मदद मिलेगी।

सीएम धामी ने जताया आभार

सीएम धामी ने इस कठिन समय में मदद के लिए केंद्र सरकार को आभार व्यक्त किया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के तहत उत्तराखण्ड को 413 करोड़ की धनराशि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक आभार।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें