HighlightChampawat News

Vat Savitri : वट सावित्री व्रत की धूम, सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, देखें तस्वीरें

देशभर में आज वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाओं के द्वारा अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए बट सावित्री का व्रत किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी महिलाओं में वट सावित्री व्रत के लिए खासा उल्लास देखा जा रहा है। लोहाघाट में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।

वट सावित्री व्रत की धूम

लोहाघाट के हथरंगीया के प्रसिद्ध सर्वदेव मंदिर में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं द्वारा आज सज-धज कर सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र तथा परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान महिलाएं रंगीली पिछौड़ी में नजर आईं।

champawat

सुहाग के लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

पंडित प्रकाश पुनेठा ने बताया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावित्री ने अपने पति सत्यवान की लंबी उम्र के लिए व्रत किया था। उन्होंने बताया जब यमराज सावित्री के पति सत्यवान के प्राण ले जा रहे थे तो सावित्री यमराज से लड़ गई थी। सावित्री यमराज से अपने पति के प्राण वापस करने की मांग करने लगी। तो परेशान होकर यमराज ने सावित्री से तीन वरदान मांगने को कहा।

champawat

सावित्री ने यमराज से अपने ससुर का राज्य वापस प्राप्त करने, उनकी आंखें ठीक करने तथा 100 पुत्रों की मां बनने का वरदान मांगा। यमराज ने सावित्री को जल्दबाजी में तीनों वरदान दे दिए। लेकिन उसके बाद भी सावित्री ने यमराज का पीछा नहीं छोड़ा तो परेशान यमराज बोले अब क्यों मेरे पीछे आ रही हो ? तो सावित्री ने कहा आपने मुझे पुत्रवती होने का वरदान तो दे दिया लेकिन मेरे पति के प्राण आप ले जा रहे हैं तो आपका वरदान कैसे सत्य साबित होगा। मजबूर होकर यमराज ने सावित्री के पति के प्राण वापस देने पड़े

champawat

ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है वट सावित्री व्रत

तब से ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत किया जाता है। वट सावित्री का व्रत करने से महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है। बता दें कि इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा के दौरान 108 बार सूत लपेटा जाता है। इसके साथ ही महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कथा को सुनने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें