Dehradun NewsHighlight

पलटन बाजार में स्थित दुकान में आग लगाने वाला आरोपी अरेस्ट, CCTV में हुआ था खुलासा

देहरादून के पलटन बाजार में स्थित दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खुलासा हुआ था की आग शार्ट सर्किट होने से नहीं बल्कि किसी व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर लगाई थी।

दुकान में आग लगाने वाला आरोपी अरेस्ट

बता दें 24 अप्रैल की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने पलटन बाजार में स्थित गारमेंट्स की दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी थी। पहले प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना माना जा रहा था। लेकिन सीसीटीवी खंगालने के बाद सामने आया था कि स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

व्यापारिक रंजिश बताई जा रही वजह

दुकान संचालक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि व्यापारिक रंजिश और लेनदेन विवाद के चलते तैश में आकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपित को देहरादून पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अरुण कालरा के रूप में हुई है। अरुण का राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट है। पूछताछ में पता चला कि ओमजी गारमेंट में आग लगाने का कारण पैसों का लेनदेन और दोनों पक्षों के बीच कोर्ट केस विवाद है। जिसके कारण आरोपी ने तैश में आकर दुकान में आग लगा दी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें