उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां गंगनहर के किनारे बने एक मंदिर में बनाए गए महिलाओं के चेंजिंग रूम्स में सीसीटीवी लगे मिले हैं। ये गंगनहर घाट छोटा हरिद्वार के नाम से भी फेमस है। ऐसे में सीसीटीवी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। साथ ही घाट पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी मालाएं के खुलासे के बाद से ही महंत फरार है।
महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगा था CCTV
दरअसल मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर घाट छोटा हरिद्वार नाम से फेमस है। जहां भारी संख्या में लोग नहाने आते है। ऐसे में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले रूम में सीसीटीवी मिला है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब नहर में नहाने आई एक महिला की नज़र चेंजिंग रूम के लगे CCTV पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस में महिला ने शिकायत दर्ज की। जांच में पता चला की CCTV मुकेश गोस्वामी के फ़ोन से कनेक्ट था। आरोप है कि मुकेश लाइव अपने फोन पर महिलाओं को कपड़े बदलते हुए देखता था।
300 से अधिक महिलाओं के वीडियोज हुए बरामद
इस मामलें में पुलिस एक्शन में आई। पुलिस को महंत का मोबाइल बरामद किया है जिसमें 300 से अधिक महिलाओं के वीडियोज मिले हैं। जिसमें महिलाएं कपड़े बदल रही है। घटना के बाद से महंत फरार है। जानकारी के मुताबिक उसके ऊपर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने गंगनहर के किनारे बनी महंत की कई अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया है।