HighlightNainital News

खौफनाक VIDEO: भवाली में कार और ट्रक की टक्कर, CCTV देख हैरान रह जाएंगे

accident in bhawaliनैनीताल के भवाली में ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बताया जा रहा है कि एक कार में सवार पांच लोग हल्दवानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच भवाली में उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

इस घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार चालक ने कार को मोड़ पर अपने आगे चल रही एक अन्य कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच उसकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक काफी देर तक कार के भीतर ही दबा रहा। बाद में लोगों ने कार को काटकर उसे निकाला और उपचार के लिए भेजा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें