केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE 12th Result 2021) के 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड (CBSE Board 12th Result 2021) का रिजल्ट घोषित कर रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोपहर 2 बजे 12वीं के नतीजे घोषित कर देगा जो वेबसाइट लाइव हो जाएगा। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई 12वीं के नतीजे आज दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना मामलों के कारण CBSE ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी, जिसके नतीजे अब जारी किए जाने हैं। आपको बता दें सीबीएसई ने अभी 10वीं का परिणाम भी नहीं घोषित किया है।
रिजल्ट के ऐलान के बाद छात्र सीबीएसई (CBSE) के रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।