ओडिशा रेल हादसे में जांच के दौरान CBI ने एक अधिकारी सहित चार लोगों को लिया हिरासत में

ओडिशा में हुए रेल हादसे के बाद केंद्रीय खुफिया ब्यूरो ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। इन पांच लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई ने कथित तौर पर एएसएम को हिरासत में लिया है।
CBI की दस सदस्यीय टीम कर रही जांच
जानकारी के अनुसार रेल हादसे की जांच जांच के दौरान केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की और रविवार देर शाम पांच लोगों को हिरासत में लिया। बता दें कि सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।
सीबीआई की अनुमति के बिना नहीं रूकेगी ट्रेन
बाहानगा बाजार थाने को सील कर दिया गया है, जबकि वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किये हैं। रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है। इस स्टेशन पर किसी भी ट्रेन को तब तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि सीबीआई इसकी अनुमति नहीं देगी। हादसे के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। सीबीआई टीम को इस हादसे का सुराग हाथ लग गया है।
कई जरूरी तथ्य किए जब्त
सीबीआई बाहानगा रेलने स्टेशन में लगातार दौरा कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई ने स्टेशन में मौजूद विभिन्न कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी जब्त किया है। इसके अलावा रिकॉर्ड किए गए कई महत्वपूर्ण तथ्य भी संग्रह किए हैं। बाद में बाहानगा स्टेशन के अन्दर मौजूद प्राइवेट नंबर एक्सचेंज बुक की जांच की।