National

बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने रेलवे के तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराओं में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया है।

इन तीन अफसरों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) अरुण कुमार मोहंता, अनुभाग अभियंता मो. आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया हैं। सीबीआई ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया है। गैर-इरादतन हत्या की धारा में आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास और जुर्माने से लेकर कठोर कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है। वहीं अब सीबीआई को 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र भी दाखिल करना होगा अन्यथा गिरफ्तार कर्मी डिफॉल्ट जमानत के पात्र बन जाएंगे।

293 की गई थी हादसे में जान

बता दें कि ओडिशा के बालासोर के बहनगा बाजार स्टेशन के पास 2 जून को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बंगलूरू-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और मालगाड़ी के टकराने से जुड़े हादसे में 293 की मौत हो गई थी। एक हजार लोग घायल हुए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें