Almora NewsBig News

बिनसर वनाग्नि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अभी तक पांच वनकर्मियों की हो चुकी है मौत

बिन्सर वन्यजीव विहार में 13 जून को वनाग्नि मामले में छह दिन बाद वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें वनाग्नि की चपेट में आने से मौके पर पहुंचे चार वनकर्मियों की जिन्दा जलकर मौत हो गई थी। जबकि चार वनकर्मी बुरी तरह से झुलस गए थे। घायलों का एम्स दिल्ली में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान एक वनकर्मी की मौत हो चुकी है।

बिनसर वनाग्नि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हादसे के छह दिन बाद बीत जाने के बाद वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बिनसर वन्य जीव विहार के वन दरोगा जीवन सिंह बोरा ने मामले की तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि घटनास्थल के पास रिसाल गांव स्थित है। आशंका जताई गई है कि इसी गांव या इसके आसपास के किसी व्यक्ति ने जंगल में आग लगाई है। अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन तीनों का चल रहा एम्स में इलाज

वन कर्मी भगत सिंह भोज (38) )
वन कर्मी कैलाश भट्ट (44)
पीआरडी जवान कुंदन नेगी (44)

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें