Dehradun NewsHighlightUttarakhand

देहरादून में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हेमंत बिस्वा पर केस दर्ज

hemant biswa

 

उत्तराखंड में चुनावी मौसम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा को भारी पड़ता दिख रहा है। उनके खिलाफ तेलंगाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलंगाना के हैदराबाद में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के प्रमुख और पार्टी सांसद ए आर रेड्डी की शिकायत पर जुबली हिल्स थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ आधिकारिक सूत्र के मुताबिक ” कानूनी राय लेने के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।” रेड्डी ने शिकायत में सरमा पर राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए पूर्व नियोजित तरीके से आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगाया और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

सरमा ने उत्तराखंड में चुनावी रैली में सितंबर 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक (लक्षित हमलों) का सबूत मांगने और कोविड रोधी टीके की प्रभावकारिता पर सवाल करने पर राहुल गांधी की आलोचना की थी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी इस बात का सबूत मांगा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें