Big NewsPithoragarh News

BRO व निर्माण कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, वाहन दुर्घटना में सात लोगों की हो गई थी मौत

पिथौरागढ़ में आठ अक्तूबर को हुई वाहन दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में बीआरओ के साथ ही निर्माण कंपनी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

BRO व निर्माण कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। इस मामले में बीआरओ के और निर्माण कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वाहन दुर्घटना में मारे गए बच्चों के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

BRO व निर्माण कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप

आपको बता दें कि आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ बुदि और लमारी के बीच एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसमें वाहन में सवार सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। हादसे में मारे गए बच्चों के पिता नप्लचु निवासी वीदन सिंह ने 25 अक्तूबर को कोतवाली धारचूला में तहरीर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहाड़ी दरकने से मलबे में दब गए थे लोग

बता दें कि आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ बुदि और लमारी के बीच थपली झरने के पास पहाड़ी दरकने से कैंपर (यूके 05 टीए 3803) गुंजी से धारचूला की ओर आने के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। यहां पर पहाड़ी दरकने के कारण मलबे में दबने से सात लोगों की मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें