Dehradun NewsHighlight

देहरादून में ITBP के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्नी ने ही की शिकायत

देहरादून : देहरादून में आईटीबीपी के जवान की पत्नी ने ही पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। आरोप है कि पहली पत्नी के जीवित रहते हुए उसने दूसरी शादी की। वहीं शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आइटीबीपी के हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार निरंजनपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि आइटीबीपी में हवलदार के पद पर सेवारत मोहित कुमार निवासी कैनाल रोड, राजपुर के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पता चला कि मोहित के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। इसकी शिकायत डीआइजी आइटीबीपी, सीमाद्वार के कार्यालय में की। बताया कि डीआईजी ने मोहित को सख्त निर्देश दिए थे कि वो अपने परिवार का पालन पोषण करे और खुश रखे।

महिला का आरोप है कि उसके पति मोहित ने बेटी की शादी में खर्चा नहीं किया। वो केवल दो घंटे ही बेटी की शादी में शामिल हुए और गायब हो गए। आरोप है कि मोहित अचानक घर छोड़कर चला गया। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। अब पता चला है कि आरोपित ने दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है। इसमें सास सोमवती और ससुर देशराज भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली रविंदर यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति मोहित कुमार, सास सोमवती और ससुर देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें