Nainital NewsHighlight

अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ी कार, नारियल बेचने वाला व्यक्ति घायल

नैनीताल रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिससे नारियल विक्रेता बुरी तरह से घायल हो गया। इसके साथ ही चालक की कार विद्युत पोल पर टकरा गई। जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ी कार

घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित छन्नाकोठी निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुरेश नारियल पानी बेचते हैं। सोमवार को पिथौरागढ़ नंबर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी।

फुटपाथ पर नारियल बेचने वाला व्यक्ति घायल

जोरदार टक्कर में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद कार पास में लगे विद्युत पोल से टकराकर रुक गई और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार को हटाने के दौरान नैनीताल रोड पर बुरी तरह से जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर भोटिया पड़ाव चौकी में खड़ा कर दिया है। मामले को लेकर फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें