Champawat NewsHighlight

अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई कार, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

चंपावत के लोहाघाट के कोली ढेक से हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई कार

हादसा गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बलवंत सिंह बिष्ट( 62) पुत्र स्वर्गीय जोध सिंह बिष्ट निवासी कर्णकरायत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कार लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थी। तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देख चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

कौन हैं बलवंत सिंह बिष्ट ?

बताया जा रहा है बलवंत सिंह बिष्ट समाज सेवी हैं। जो अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर के बाद पर पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान) के पिता हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें