HighlightUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ यात्रा से लौट रही कार हादसे का शिकार, नदी में बहा चालक, नहीं लग पाया कोई सुराग

बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर बद्रीनाथ की यात्रा से लौट रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। इस हादसे में वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया।

बद्रीनाथ यात्रा से लौट रही कार हादसे का शिकार

बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर शुक्रवार देर रात कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन चालक खाई में गिर गया। रात को स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन रात में ज्यादा अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका था।

चालक का अब तक नहीं चल पाया पता

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब दो बजे महाराष्ट्र निवासी पति-पत्नी अनूप और तृप्ति बद्रीनाथ की यात्रा कर वापस लौट रहे थे। उनकी कार बिरही चाड़े के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से खाई की ओर लटक गई। इस दौरान कार चला रहा अनूप अलकनंदा नदी में जा गिरा। जबकि पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित है। पत्नी को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें