Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

लाल-नीली बत्ती लगाकर, हूटर बजाते हुए निकली कार, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को रसूख दिखाने के लिए आजकल लोग अपनी निजी गाड़ियों में लाल-नीली बत्ती और अवैध हूटर लगाकर घूमते हैं। सड़कों पर ट्रैफिक देख वाहन चालक हूटर बजाते हैं। ऐसे ही हूटर बजाकर रौब दिखाने वाले वाहन चालक को चमोली पुलिस ने सबक सिखाया है।

अवैध हूटर बजाकर कर रहा था राहगीरों को परेशान

बुधवार को को यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक को सूचना मिली थी कि चमोली क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन संख्या DL-4CAY-2002 के वाहन चालक द्वारा निजी वाहन पर अवैध हूटर लगाकर आमजन को परेशान किया जा रहा है। जिस पर यातायात पुलिस द्वारा पुरसाड़ी-चमोली के बीच चैकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन में अवैध हूटर व लाइट लगी पायी गयी। जिसे उतरवाकर वाहन चालक के विरूद्ध मौके पर ही एमवीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। चमोली पुलिस ने वाहन चालक से दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत डकैत छोड़ा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें