Dehradun NewsBig News

सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, रुक गया ट्रैफिक, राहगीरों में मचा हड़कंप

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीच सड़क पर चलती कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया।

सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला

घटना रविवार की बताई जा रही है। हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के पास का बताया जा रहा है। गाड़ी में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

राहगीरों में मचा हड़कंप

अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। घटना में आग पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि गनीमत रही की हादसे के दौरान कार में कोई बैठा नहीं था। उधर पुलिस की माने तो घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। गाड़ी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें