Pithoragarh NewsBig News

टिम्टा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, मासूम समेत एक महिला घायल

पिथौरागढ़ से हादसे की खबर सामने आ रही है. पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा एक पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार साल के मासूम समेत एक महिला घायल बताई जा रही है.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार

हादसा बीते बुधवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार देवन्द्र सिंह (24) निगल्टी अपनी बहन पुष्पा और चार साल के भांजे वीरा को छोड़ने के लिए उसके ससुराल जा रहा था. इस दौरान टिम्टा के पास कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई. हादसे में देवेंद्र की कार के नीचे दब गया.

मासूम समेत एक महिला घायल

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद देवेंद्र को कार के नीचे से बाहर निकलकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां देवेंद्र ने दम तोड़ दिया. हादसे में बच्चा वीरा और पुष्पा घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें