- Advertisement -
उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्थानीय निवासी हैं।
उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्थानीय निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस बीच यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। जबकि एक महलिा गंभीर रूप् से घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है।
हादसे कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। जहां ये हादसा हुआ है वहां सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।