टिहरी जिले में खाई में कार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोंगो की मौत हो गई।
400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
शनिवार सुबह टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां कार 400 से 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोंगो की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर हुा है।
दोनों कार सवारों की हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला और एक पुरूष था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन दोनों की ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार को भी हुआ था हादसा
शुक्रवार को भी भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाड़ा के पास भी एक हादसा हो गया। जहां एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। कार में होल्टा निवासी पांच लोग जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।