Uttarakhand Chamoli NewsBig News

पिंडर नदी में गिरी कार, छुट्टी पर आए सेना के जवान की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में छूट टी के ा ए सीन के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

छुट्टी पर आए सेना के जवान की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात देवाल-सुयालकोट-मानमती मोटर मार्ग पर रैन एवं गरसूं गांव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिरकर पिंडर नदी में समा गई। लोगों ने पहाड़ी से नीचे उतरकर मृतक को बाहर निकाला। कार को प्रमोद सिंह (32) पुत्र महिपाल सिंह बिष्ट निवासी रैन गांव चला रहे थे। हादसे में प्रमोद की दर्दनाक मौत हो गई।]

क्षेत्र में शोक की लहर

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें प्रमोद सिंह 14 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। मृतक जवान प्रमोद की पोस्टिंग लद्दाख में थी। कुछ दिन पहले ही प्रमोद छुट्टी पर घर आए थे।बता दें मृतक अपने पीछे डेढ़ साले के बेटे, पत्नी और माता पिता को छोड़ गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें