Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: हरदा पर कैप्टन का निशाना, जो बोया, वही तो काटोगे!

Captain's target on Harda

देहरादून: कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद देहरादून से दिल्ली और पंजाब तक घमासान मचा हुआ है। सियासी तूफान को रोकने के प्रयासों के बीच पंचाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो जैसा बोएगा, वैसी ही फसल काटेगा। उन्होंने सीधेतौर पर हरदा पर तंज कसा है।

पंजाब में कांग्रेस में जब घमासान हुआ था, तब हरीश रावत वहां के प्रभारी थे और उन्होंने अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिद्धू का साथ दिया था। हुआ यह कि अमरिंदर सिंह को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा। उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस भी छोड़ दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और भाजपा के साथ गठबंधन कर दिया। अब पंजाब में भाजपा और कैप्टर की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें