HighlightAlmora News

अल्मोड़ा हादसा : कैबिनेट मंत्रियों ने जाना बच्चों का हाल, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार देने के निर्देश

अल्मोड़ा में बुधवार को सुबह हुए हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और गणेश जोशी ने घायल बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

कैबिनेट मंत्रियों ने जाना बच्चों का हाल

बता दें गुरुवार सुबह टाटिक रोड के पास बच्चों से भरी कार हादसे का शिकार हो गयी। जिसमें सात बच्चे समेत एक शिक्षक घायल हो गए।

दोपहर को घायलों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और गणेश जोशी अल्मोड़ा के गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को बच्चों के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।

खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे थे बच्चे

गौरतलब है कि यह सभी लोग संकुल केंद्र खैरदा में चल रही संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे। अचानक टाटिक हेलीपेड के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें