Dehradun News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बतौर स्टार प्रचारक पहुंचे पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने पश्चिमी बंगाल के विधानसभा चुनावों में बतौर स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को भाजपा के महासचिव बीएल संतोषी ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में बतौर स्टार प्रचारक जाने के निर्देश दिए। उत्तर बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार का दायित्व संभाल रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सतपाल महाराज के नई दिल्ली स्थित आश्रम में पहुंचे और उन्हें हाईकमान के निर्णय से अवगत कराते हुए उनके साथ उत्तर बंगाल में पार्टी के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा भी की।

पार्टी ने सतपाल महाराज को तुरंत बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया है। सोमवार को सतपाल महाराज दार्जलिंग के सुकना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें