Champawat NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चम्पावत में स्थित पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

रेखा आर्य ने किया ध्वजारोहण

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पिछले कई सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल, सड़क, बिजली, कृषि एवं सहकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन के कल्याण व अंतिम कड़ी तक बैठे व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं के जरिये लाभान्वित करने का काम किया गया है।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। रेखा आर्य ने कहा आज केन्द्र व राज्य सरकार हर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतन कर रही है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर आत्मनिर्भर कैसे बन सके।

रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ, पर्यटन, खेल, बागवानी क्षेत्रों में चौमुखी विकास कर रही है। इसके अलावा महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही खेल में नवयुवकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण पर विचार कर रही है।

नई पीढ़ी से किया खेल की प्रतिभा को निखारने का आवाहन

मंत्री ने नव-पीढ़ियों से आवाहन किया है कि वे अपने अन्दर के खेल की प्रतिभा को निखारें ताकि प्रदेश को पर्यटन के साथ ही खेल जैसी गतिविधियों में विश्व स्तर पर पहचान मिल सके ताकि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें