Dehradun NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री पहुंची वीरभद्र महादेव मंदिर, किया श्रमदान, कहा स्वच्छता लाती है ईश्वर के नजदीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर मंदिर की दाफ-सफाई की।

बता दें प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में 22 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। रेखा आर्य ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए अपने मंदिरों व तीर्थस्थलों को स्वच्छ रखें।

सेवा ही हमारा धर्म है। हम जब ईश्वर की अराधना करते हैं तो उसमें सेवा का भाव और स्वच्छता भी सम्मिलित होती है। स्वच्छता ही हमें ईश्वर के नजदीक लाती है। प्रधानमंत्री ने सबके मन में ज्योति प्रज्जवलित करने का काम किया है। जिन मंदिरों में हम अराधना करते हैं वहां हम सफाई रखें और स्वच्छता अभियान से भी जुड़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें