Dehradun NewsHighlight

नए साल के मौके पर टपकेश्वर मंदिर पहुंची कैबिनेट मंत्री, महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

नए साल के पहले दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने बच्चों के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंची। रेखा आर्य ने महादेव का रुद्राभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

ऐतिहासिक होने जा रहा है 2024 : रेखा आर्य

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।

कई सौ सालों का इंतजार होगा खत्म

रेखा आर्य ने कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया है। जिसका कार्य पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया। राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें