Udham Singh Nagar NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सरस मेले का शुभारंभ, स्टालों का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टालों का निरिक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जहां संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। वहीं पीएम मोदी की परिकल्पना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के दो करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मंत्री ने सभी लोगों से 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण तथा दीप जलाकर उत्सव मनाने की अपील की है। इस दौरान मंत्री ने 21 अक्टूबर से चार नवम्बर तक कजाखिस्तान के अस्थाना में आयोजित हुई एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाने के लिए रुद्रपुर निवासी डिम्पल यादव को भी बधाई दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें